बिट्स पिलानी के पिलानी कैम्पस में ऐसी कई खास बातें हैं जोकि इसे अन्य कॉलेजों से बेहतर बनाती हैं| उन्हीं में से एक है यहाँ प्रयोग किए जाने वाले कुछ खास शब्द और उनके नए अर्थ, जिसे हम बिट्सियन लिंगो कहते हैं| प्रथम वर्षीय छात्रों में अब तक लगभग आप सभी लोग लाइट शब्द से अवगत हो गए होंगे| इसके साथ साथ आम तौर पर प्रयोग में आने वाले और भी कई शब्द हैं जिनसे आपको अवगत करवाना हम ज़रूरी समझते हैं| आप में से कई लोग अब तक अपने रूम पॉप व रूम मॉम से मिल चुके होंगे, बुक पॉप व बुक मॉम भी बना चुके होंगे अब एस.डब्ल्यू.डी से अपने आई.डी. पॉप व मॉम का भी पता लगा लीजिए, और हाँ! इन सभी से ट्रीट लेना मत भूलिएगा| अपने रूमी के साथ अब तक आपकी दोस्ती काफ़ी अच्छे से हो गई होगी या हो सकता है कि आपको आपका रूमी बड़ा अजीब लगे, अगर ऐसा है तो आपका साइडी, या ओप्पी या कोई और विंगी आपका अच्छा दोस्त ज़रूर बन जाएगा| अभी बस क्लास की शुरुआत हुई है और कुछ लोगों ने लाईब (लाइब्रेरी) जाकर घोटना शुरू कर दिया होगा| अभी सबके सपने हर कोर्स में सी.टी.(कोर्स टॉपर) बनने के ज़रूर हैं लेकिन मिड सेम के मार्क्स आने के बाद तो ऐव (एवरेज) प्लस मार्क्स में ही मन संतुष्ट हो जाता है| छात्र संघ के चुनाव के गहमागहमी भी आपको महसूस हो रही होगी| आपको ही तो वोट डाल कर अपने लिए जेन सेक (जेनरल सेक्रेटरी), प्रेज़ (प्रेसिडेंट ), एच-रेप (भवन प्रतिनिधि) एवं मेस-रेप (मेस प्रतिनिधि) इत्यादि का चुनाव करना है| भवन में हो रही किसी भी परेशानी को आप चौकी (चौकीदार) भैया से बता सकते हैं| कुछ ही समय में आप सभी को अपने अपने असौक के सीनीयर्स भी मिलेंगे जिनके साथ आपको अपने संस्कृति से जुड़े रहना का मौका मिलेगा और ग्रब्स के दौरान अपने अपने क्षेत्र के लज़ीज़ व्यंजनों का लुत्फ़ उठाने का भी अवसर मिलेगा| सुबह सुबह कैम्पस के बाहर नूतन की चाय तो स्वाद के मामले में कनॉट की एम.एन.बी. को भी पीछे छोड़ देती है| जब महीना खत्म होने वाला हो और पॉकेट मनी खत्म होने वाली होती है तो मेस के दर्दनाक अनुभव से बचाता है हमारा आई.सी. (इंस्टी कैंटीन)| बिट्स में आई.सी शब्द कभी कभी ही सुनने में अच्छा लगता है| कई बार आई.सी. (इंस्ट्रक्टर इन चार्ज) के पास जाने का अनुभव अच्छा नहीं होता| जेन में तो हम बिट्सियन्स इन्हीं शब्दों का प्रयोग करते हैं, इसके अलावा और कई चीज़ें हैं जिनका अर्थ काफ़ी ऑब है इसलिए उन शब्दों को लाइट लेना ही सही होगा|
|
हिंदी प्रेस क्लबArchives
August 2015
Categories |