वॉलस्ट्रीट क्लब- इनेस खंडेलवाल
वॉलस्ट्रीट क्लब के संयोजक इनेस खंडेलवाल ने अपने साक्षात्कार में बताया कि वे इस बार 2 इवेंट्स आयोजित करवा रहे हैं – ‘पुट्स एंड पंटर्स’ और ‘रेज़ एंड राइज़’| पुट्स एंड पंटर्स में दो चरण रखे गए हैं| इसके प्रथम चरण में व्यवसाई एवं क्रिकेट सम्बंधित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता होंगी जिसके आधार पर अर्जित अंक प्रतिभागी के लिए दूसरे चरण में प्रवेश का आधार होंगा | दूसरे चरण में आई.पी.एल. ऑक्शन होगा| इसके अतिरिक्त रेज़ एंड राइज़ भी दो चरणों में आयोजित किया जाएगा | प्रथम चरण में आर्थिक ज्ञान से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी होगी और प्रथम चरण के अंक दूसरे चरण में प्रवेश का आधार होंगे| दूसरा चरण ‘battle shield’ नामक खेल से प्रेरित है| दूसरे चरण में भी प्रश्नोत्तरी होगी। अर्जित अंकों से प्राप्त संपत्ति का आदान-प्रदान सुनिश्चित होगा| अंत मे अधिक संपत्ति वाला प्रतिभागी विजयी रहेगा| इस बार वे अपना एक अखबार भी प्रस्तुत कर रहे है जिसका उद्देश्य छात्रों में जागरूकता लाना हैं| बीते वर्ष छात्रों के घर जाने की वजह से वे काफी निराश हैं। उन्होंने सभी से अपोजी में भाग लेने की अपील की।