रेक एन एक - आदित्य गोगरी
रेक.एन.एक के अपोजी कॉर्ड आदित्य अपने 35 से 40 लोगों के दल के साथ इस अपोजी बाहर से आने वाली टीमों की रहने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। हर बार की तरह इस बार भी रहने की व्यवस्था सभी हॉस्टल्स के कॉमन रूम्स में की जा रही है। आदित्य ने बताया कि अपोजी में ओएसिस की तुलना में बाहरी छात्रों की कम भागीदारी होने की वजह से स्टाफ क्वार्टर में टीम्स के रहने की व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अपितु, स्टाफ क्वार्टर में एन. डी. आर. एफ़. (नेशनल डिजास्टर रिस्पोन्स फ़ोर्स) के जवानों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। एन. डी. आर. एफ़. उन जवानों का दल है जो किसी भी प्राकृतिक आपदा आने पर असली रेस्क्यू टीम आने से पहले वहाँ फसे लोगों की मदद करने जाते हैं। इस अपोजी इनका द्वारा एक प्रदर्शनी लगाईं जाएगी जिसमें स्टाल्स होंगे एवं मॉक ड्रिल प्रस्तुत की जाएगी। इतना ही नहीं, छात्रों को आपदा के समय करणीय कार्य भी सिखाए जाएँगे। इस अपोजी लगभग 50 जवान कैंपस आएँगे।
इस बार लगभग 700-800 प्रतिभागियों के आने की उम्मीद है। एन.एस.एस. के इवेंट ‘यूथ कांफ्रेंस’ के कारण इस बार आने वाले लोगों में और इज़ाफ़ा हुआ है। कॉशन मनी लगभग 200 से 300 रूपए प्रति प्रतिभागी रखी जा सकती है। ठण्ड होने के कारण इस अपोजी टीम्स को रजाइयाँ भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आदित्य ने बताया कि पिलानी में ही टेंडर खोला गया है।
आदित्य ने बिट्सियन जनता से कहा है कि इस अपोजी घर न जाकर बिट्स में ही रहें और अपोजी को सफल बनाएँ। हर बार की तुलना में इस बार अपोजी के और बेहतर होने की उम्मीद है।