रेडिओएक्टिव- सत्यप्रिय सिंह
रेडिओएक्टिव के संयोजक सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि वे इस बार अपोजी में एकदम नए इवेंट्स का आयोजन कर रहे हैं| ऐसे इवेंट्स जो कि अपोजी में पहले कभी नहीं हुए| उनका इवेंट गेम लाउन्ज सैक में होगा| उन्होंने बताया कि यह ओएसिस में भी आयोजित हुआ था और इसे काफी पसंद किया गया था| इसलिए वे अपोजी में भी इसे आयोजित करवा रहे हैं| इसमें एक्स-बॉक्स, म्यूजिक, karaoke, फूसटेबल, एंटी-चैस जैसे कई मज़ेदार खेल होंगे| उनका दूसरा इवेंट एक प्रमोशनल अपोजी रेडियो शो होगा जिसे वे LAN के द्वारा प्रसारित करेंगे| इस शो में वे बताएँगे की इस वर्ष अपोजी में क्या-क्या रोमांचक हो रहा है| यह शो ऐप पर भी आएगा| उनका तीसरा इवेंट एक वी.जे. सेशन होगा जिसमें वे पूरे कैंपस में घूमेंगे और लोगों से बातचीत करेंगे| उनसे पूछेंगे कि उन्हें अपोजी का हिस्सा बनकर कैसा लग रहा है| उन्होंने कहा कि यह इवेंट अपोजी को काफी रोमांचक बना देगा| यह उम्मीद करते हैं कि इस वर्ष बिट्सियन्स अपोजी के दौरान घर नहीं जाएँगे तथा क्योंकि इस वर्ष अपोजी 24 घंटे चलेगा तो बिट्सियंस की भागीदारी थोड़ी ज़्यादा होगी| अपोजी 2016 के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष अपोजी में बहुत सारे बदलाव आए हैं| पहले यह पूर्णतः तकनीकी फेस्ट होता था| परन्तु इस वर्ष स्टार्टअप वीकेंड और प्रोफ शोज़ आयोजित करवाए जा रहे हैं| तो आम जनता के लिए भी इस वर्ष अपोजी में बहुत कुछ है| उनके इवेंट्स भी इन लोगों को अपोजी से जोड़े रखने का काम करेंगे|