लाइट्स-विष्णु शर्मा
अपोजी में लाइट्स डिपार्टमेंट के समन्वयक विष्णु शर्मा ने हिंदी प्रेस क्लब से हुई विशेष वार्ता में यह बताया कि इस बार के अपोजी के लिए वे और उनकी टीम खासी उत्साहित है। उन्होंने बताया कि वे पूर्ण रूप से अपना काम फेस्ट से 3-4 दिन पहले शुरू करेंगे। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी ऑडिटोरियम में प्रकाश व्यवस्था की ज़िम्मेदारी उन्हीं के डिपार्टमेंट की है। इसके अलावा रोटुंडा में भी वे ‘हैलोजन लैम्प्स’ की व्यवस्था करवा रहे हैं। साथ ही ‘अबीश मैथ्यू’ व ‘अफलाटून्स’ के प्रोफ शो में भी उच्च स्तर के प्रकाश प्रबंध की व्यवस्था की जायेगी।
उन्होंने यह बताया भी बताया की उनकी मुख्य तैयारी अपोजी में होने वाली ‘मिथाली नाईट’ के लिए है। इसके लिए वे नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं। साथ ही ‘थिंक अगेन कॉन्क्लेव’ के अंतर्गत होने वाले 2 समारोह में भी वे अपनी सेवाएँ देंगे। अपनी टीम पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा की पूरी टीम एकजुट होकर अपने कार्यों में लगी हुई है। इस बार उनके दल में कुल 10 लोग हैं जिनमे से 3 प्रथमवर्षीय छात्र हैं।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया की ऑडी की अनियमित बिजली व्यवस्था के अलावा हर वर्ष उन्हें ज्यादा दिक्कतें नहीं आती। उन्हें उम्मीद है की इस बार इस समस्या का समाधान भी हो जायेगा। अंत में उन्होंने सभी छात्रों को अपोजी में शिरकत करने के लिए प्रेरित किया।