इंस्ट्रूमेंटेशन फोरम -प्रतिक जैन
अपने इवेंट्स के विवरण से शुरू हुए इस साक्षात्कार में इंस्ट्रूमेंटेशन फोरम के समन्वयक प्रतिक जैन ने बताया की इस अपोजी वे चार इवेंट्स का आयोजन करवाने वाले है – रोबोट्स एट वार्स, ए.डी.सी. एवं सी.डी.सी., ट्रैक –ओ –मेनिया| रोबोट्स एट वार्स के बारे में उन्होंने बताया कि यह सबसे अधिक प्रसिद्ध कर्नल इवेंट्स में से है| इसमें दूसरी टीम के रोबोट को हराना होता है| यह एक टीम इवेंट है एवं इसमें 4 लोगों की टीम भाग ले सकती है| पिछले वर्ष इस इवेंट में 14 से 20 टीमों ने भाग लिया था जिस वजह यह इवेंट कामयाब रहा था| इस इवेंट का आयोजन हर साल की तरह एफ.डी.-2 क्यू.टी. में किया जाएगा| अपने दूसरे इवेंट ए.डी.सी. का विवरण देते हुए प्रतिक बताते हैं कि इसका मतलब है एनेलोग डिजाईन कांटेस्ट| उन्होंने बताया कि यह इवेंट सिर्फ बिट्सियन के लिए आयोजित किया जाएगा| इसके दूसरे चरण का आयोजन बिट्स की प्रसिद्ध ओ-लैब में किया जाएगा जहाँ छात्रों की एनेलोग सर्किट के ज्ञान की परीक्षा होगी| इस इवेंट के पहले भाग में एनेलोग सर्किट से जुड़े कुछ सवाल पूछे जाएँगे| उन्होंने यह भी बताया कि उनकी टीम में करीब 12-13 तृतीय वर्ष , 14-16 द्वितीय वर्ष एवं 12-15 प्रथम वर्ष के छात्र हैं जो उनकी इन सभी इवेंट्स का आयोजन करने में सहायता करेंगे| तीसरा इवेंट सी.डी.सी है जिसका मतलब सर्किट डिजाईन कांटेस्ट है| यह इवेंट अधिकतर द्वितीय वर्ष में पढाये जाने वाले डिजिटल डिजाईन के ज्ञान की परीक्षा लेता है| चौथा एवं आखिरी इवेंट है ट्रैक–ओ-मेनिया जिसमें आपको अपने बॉट को एक कुटिलमार्ग के बीचों-बीच ले जाकर उसे प्रोग्राम के ज़रिये सबसे छोटे रास्ते से वापस लाना होता है|