डोले – आदित्य चावला
डिपार्टमेंट ऑफ़ लाइव इवेंट्स के समन्वयक आदित्य ने अपोजी हिंदी प्रेस से हुए साक्षात्कार के दौरान अपोजी में होने वाले सभी इवेंट्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी| इस वर्ष पहली बार अपोजी में एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट ‘अफलाटून्स’ प्रस्तुत किया जाएगा| 8 सदस्य का इनका दल पूरे भारत में अकेला ऐसा बैंड हैं जिसमें वोकलिस्ट और बीट-बॉक्सर्स की संख्या बराबर है| इस बैंड ने VH1 डायरीज एवं TedX टॉक्स के मंच पर भी अपनी प्रस्तुती दी है| इस वर्ष अपोजी में एक एंटरटेनमेंट नाईट का भी आयोजन होने जा रहा हैं जिसमें ‘अफलाटून्स” के साथ अबिश मैथ्यू की भी प्रस्तुति होगी| नए आकर्षण में इस बार प्ले स्टेशन-3 है जो 52 इंच टीवी पर खेला जाएगा। इस इवेंट को SAC में आयोजित किया जा रहा है| एडवेंचर पसंद लोगों के लिए इस वर्ष क्वाड-बाइक और तीरंदाजी जैसे खेलों का भी आयोजन किया जा रहा है| ऑनलाइन गेमिंग के शौकीन छात्रों के लिए गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी ARMAGEDDON रखा गया हैं| इस वर्ष Counter Strike, DOTA, Age Of Empire, Blur, NFS Most Wanted एवं FIFA जैसे गेम्स का आयोजन किया जाएगा| इन सभी गेम्स के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन के साथ ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा| इस वर्ष के अपोजी की सबसे खास बात यह है कि अपोजी पूरी रात भर चलता रहेगा और रात भर क्विज और इवेंट्स आयोजित होते रहेंगे| उन्होंने बताया कि 12 प्रथम वर्षीय और 11 द्वितीय वर्षीय छात्रों के उनके दल के कार्य की गति से वे प्रसन्न हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि सभी काम समय रहते पूरे हो जाएंगे|
उन्होंने बिट्स के सभी छात्रों से अपील की हैं कि इस वर्ष का अपोजी सभी वर्षों से बेहतर होगा इसलिए सभी इस अपोजी का पूरा आनंद उठाए| उन्होंने माना हैं कि अपोजी को और बेहतर बनाया जा सकता हैं इसके लिए आम बिट्सियन को अपोजी से जुड़ना बहुत जरुरी होगा| अपोजी के दौरान घर जाने वाले सभी बिट्सियन से उन्होंने कहा हैं वे मिड-सेम के बाद घर जा सकते हैं इसके लिए अपोजी को छोड़ना सही नही होगा|