गौतम- अपोजी इंग्लिश प्रेस
अपोजी इंग्लिश प्रेस के संयोजक गौतम ने अपोजी हिंदी प्रेस से हुए साक्षात्कार के दोरान बताया कि उनकी टीम पुरज़ोर रूप से अपोजी के लिए काम में लग गई है| इस बार अपोजी इंग्लिश प्रेस तीन इवेंट्स आयोजित कर रही है| इनमें से "वर्ड स्टॉक" एकमात्र प्री-अपोजी इवेंट है| दूसरा इवेंट "टबू" है जो कि प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है| तीसरा इवेंट "स्पेल बी " है , जो कि शब्दों की दुनिया में खास रूचि रखने वाले लोगों के लिए है| इसके अलावा गौतम ने बताया कि उनका ब्लॉग इस बार थोड़े अलग ढंग से काम कर रहा है| ब्लॉग का एक भाग "अपोजी टेक रेविएव" है जिसको ‘प्रोजेक्ट्स’ एवं ‘पेपर्स’ के प्रचार-प्रसार को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है| इसी प्रकार का एक भाग "Road to Apogee" है जो कि अपोजी से पहले हो रहे सभी इवेंट्स की संछेप में जानकारी देगा| इसी के साथ हर साल की तरह इस साल भी अपोजी के दौरान प्रते़क दिन एक पत्रिका छपेगी जिसमें उस दिन होने वाली हल चल के बारे में लोगो को जानकारी प्रदान की जाएगी| पिछले साल आयोजित किया गया "मीडिया क्विज़" कुछ कारणों से इस बार आयोजित नहीं किया जा रहा है|