ए.डी.पी.- कुणाल बारापात्रे
डिपार्टमेंट ऑफ़ आर्ट डिजाईन एंड पब्लिसिटी के समन्वयक कुणाल बारापात्रे ने हिंदी प्रेस क्लब से हुई विशेष वार्ता में उनकी अपोजी की तैयारियों के बारे में जानकारी साझा की| उन्होंने बताया कि इस बार अपोजी का आयोजन एक महीने पहले होने से सभी क्लब व डिपार्टमेंट के सदस्यों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है| उनका डिपार्टमेंट भी इससे अछूता नहीं रहा है परन्तु उन्होंने इस बार सभी कार्यों का काफी कुशलता से प्रबंधन किया है| उनकी पूरी टीम एकता व लगन से अपने कार्यों को पूरा करने में जुटी हुई है एवं कुणाल को अपनी टीम पर पूरा भरोसा है|
अपोजी के लिए अपनी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि वे इस बार ‘मिथाली नाइट’ के लिए एक बैकड्रॉप तैयार कर रहे हैं| इसके अलावा वे 2 फ्रंट पेनल्स भी बना रहे हैं जिन्हें ऑडी के आगे रखा जाएगा| इसके अतिरिक्त वे एक दौड़ते हुए घोड़े की संरचना भी बना रहे हैं जो बिलकुल असली घोड़े के सामान प्रतीत होगी| भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. ऐ.पी.जे. अब्दुल कलम को श्रद्धांजलि देने के लिए वे छड़ों के माध्यम से एक संरचना बना रहे हैं| इसमें एक ओर से देखने पर उनकी एवं दूसरी ओर से देखने पर अल्बर्ट आइंस्टीन की छवि दिखाई पड़ेगी| वे “रुबिक्स क्यूब” की भी एक संरचना बना रहे हैं जिसमें दोहरी छवि दिखाई पड़ेगी| कुणाल के अनुसार इसको बनाने के लिए डिपार्टमेंट को काफी समय भी लगाना पड़ रहा है क्योंकि इसे व्यवस्थित करना अपने आप में एक पेचीदा कार्य है| साथ ही वे परछाइयों की एक कलाकृति भी बना रहे हैं जो उन्हें उम्मीद है कि लोग पसंद करेंगे| व्यक्तिगत तौर पर कुणाल के अनुसार केंद्रीय संरचना को सबसे ज्यादा पसंद किया जाएगा|
पब्लिसिटी के लिए भी डिपार्टमेंट काफी प्रयास कर रहा है| सोशल मीडिया पर अपोजी के पोस्ट को काफी लाइक्स मिल चुके हैं व इन लाइक्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है| इस बार के पोस्टर्स भी पिछले वर्ष से काफी बेहतर हैं व इसका श्रेय डिजाईनर्स की कठिन मेहनत को जाता है| इसके अलावा वे इन पोस्टर्स को लोगों के बीच वीकेंड्स पर रिलीज़ कर रहे हैं ताकि अधिकतम लोग इन्हें देख सके| कुणाल को पूरा भरोसा है की इस बार का आयोजन पिछली बार से काफी बेहतर होगा क्योंकि हर क्लब व डिपार्टमेंट सामंजस्य व पूरी निष्ठा से काम कर रहा है|